फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवारों के ऊपर पलटा ट्रक, दो की मौत

Sun, 28 Jun 2020 12:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि माल से लदा ट्रक ग्वालियर को ओर जा रहा था। सैंया क्षेत्र में फुटब्रिज के समीप हाईवे पर अचानक एक गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया, इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 


इसी दौरान बाइक सवार दो युवक ट्रक के नीचे दब गए। हादसा होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाया, लेकिन तब तक बाइक सवारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस इसके प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें