फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टककर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चांडी रोड पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद भतीजा भी घायल हो गया। वह भाई की दवा लेने कासगंज आ रहा था।
विज्ञापन

अनिल (28) निवासी बहटा सहावर के भाई मुकेश की तबियत खराब चल रही थी। भाई के लिए दवा लेने बाइक से भतीजे मयूर के साथ कासगंज दवा लेने जा रहा था। हनौता पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। मयूर को स्थिति गंभीर देखते उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें