फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्थमा और हार्ट की दिक्कत से दो मरीजों की मौत

Sun, 17 Dec 2023 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थमा और हार्ट की दिक्कत से दो मरीजों की मौत
विज्ञापन

- एक सप्ताह में 15 मरीजों की जा चुकी है जान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में सर्दी के बीच हार्ट और अस्थमा के मरीजों की दिक्कत लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल पहुंचे 15 मरीजों की मौत हार्ट अटैक और अस्थमा की चपेट में आने से हुई है। रविवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की हार्ट अटैक और अस्थमा की चपेट में आने से मौत हो गई।

रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। इनमें 15 मरीज सांस और हार्ट की दिक्कत से पीड़ित थे। शहर के मोहल्ला नगरिया निवासी 65 वर्षीय मुन्नालाल अस्थमा से पीड़ित थे पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला नगला पजाबा निवासी रत्नेश कुमार की 50 साल की पत्नी मीरा को शनिवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उनका मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में 167 मरीजों को भर्ती कराया गया है। 27 मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए हैं। जबकि ओपीडी में 4500 मरीजों को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें