फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: टीला बालूगंज में डीजे पर डांस के लिए दो पक्षों में मारपीट, फिर हुआ पथराव; मची भगदड़

Tue, 05 Dec 2023 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 शादी समारोह में  डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई। कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव हो गया, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले। 
 
विज्ञापन
पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज से सटे मोहल्ला टीला बालूगंज में एक शादी समारोह में रविवार की रात डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर लोग भाग निकले। सोमवार की रात पंचायत में भी दोनों पक्ष के बीच विवाद होने से तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


टीला बालूगंज में विजय के घर शादी समारोह था। आरोप है कि रविवार रात करीब 11:30 बजे आदर्श नगर के रोहित, शिवम व सुरेंद्र साथियों के साथ आ गए। इस बीच उनका मोहल्ले के हनी, रवि, दिनेश से विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया। एक घंटे के बाद पुलिस पहुंची मगर तब तक झगड़ने वाले लोग भाग चुके थे।

अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने अपनी ओर से पथराव का केस दर्ज किया। इसमें दोनों पक्षों के 6 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई नहीं की। सोमवार की रात को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। मारपीट हो गई। पुलिस दोबारा पहुंची तो पता चला कि दोनों पक्ष समझौता करने के लिए पंचायत करने जुटे थे। इसमें भी विवाद हो गया। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐसी भी क्या जल्दी: डिवाइडर से टकराकर पलटी एंबुलेंस, मरीज सहित दो घायल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें