जानकारी के अनुसार कस्बा के एक व्यक्ति ने चचिहा मार्ग के पास बीते दिनों 11 बीघा जमीन खरीदी गई थी। जिसकी खतौनी में चक मार्ग दर्शाया गया है। मौके पर कोई नाला नहीं दर्शाया गया है। जमीन को प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू निवासी मिलिक दो दिन पूर्व समतल कर रहे थे। तभी गांव के ग्रामीणों ने सरकारी रास्ता और पुराने नाले को दर्शाते हुए अवैध कब्जे का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
ये भी पढ़ें - Covid-19: कोरोना से आगरा में पहली मौत, अभी तक आईसोलेशन वार्ड बनाए और न ही जांच केंद्र ही खोले गए
मामले में ग्रामीणों ने अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। जिसे लेकर एसीपी पिनाहट वीरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की थी। मगर मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम बाह हेमंत कुमार राजस्व विभाग की टीम लेखपाल और कानूनगो के साथ जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
जहां प्रॉपर्टी डीलर और ग्रामीण दोनों पक्षों में कहासुनी बाद मारपीट हो गई। मामले को बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और असमाजिक तत्वों को मौके से खदेड़ दिया। कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और थाने लेकर पहुंची जहां पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें - UP: ऐसा साइबर अपराधी, जिसने 12 दिन में ठगे 11 करोड़ रुपये...ठगी का ऐसा तरीका, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
एसीपी पिनाहट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम राजस्व विभाग की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे थे जहां दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है।