जयपुर हाउस में प्रेसवार्ता करते सांसद चौधरी बाबूलाल
- फोटो : अमर उजाला
ईमानदार अफसरों को साइड लाइन किया जा रहा है और बेईमानों को संरक्षण मिल रहा है। बाबूलाल ने कहा कि रामशंकर कठेरिया बीएसपी के नेताओं के साथ नजदीकी बनाए हुए हैं। रविवार को फतेहपुर सीकरी के सामरा गांव में थे और वहां बसपा के जिला पंचायत सदस्य के घर उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। चौधरी बाबूलाल ने सांसद और प्रशासनिक अफसरों के साथ उनके गठजोड़ पर भी सवाल खड़े किए हैं।
सांसद बाबूलाल के आरोपों पर रामशंकर कठेरिया ने कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। कठेरिया का कहना है कि बाबूलाल अपनी समझ के मुताबिक काम कर रहे हैं। सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री के शिलान्यास कार्यक्रम में अधिकारियों ने बुलाया था, इसलिए गए थे। जमीन के विवाद में नाम घसीटने के प्रश्न पर कठेरिया ने कहा कि बाबूलाल को अधिकार है, वे इस मामले की जांच करा लें।
कठेरिया ने कहा कि बसपा नेताओं से कोई संबंध नहीं है। जिन जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने में मदद की थी, उनके घर जा रहे हैं। उन्हें भी भाजपा में लाने का प्रयास है। इसी के चलते सामरा गांव गये थे। उधर, मेयर नवीन जैन का कहना है कि सांसद बाबूलाल ने जो भी आरोप लगाए हैं। वह उनकी सोच और नजरिया है। इस बारे में मुझे कुछ भी नहीं कहना है।