सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती दो माह की बच्ची की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। बच्ची का उपचार सैफई में ही चला है, यहां उसकी कोई जानकारी नहीं थी। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार बच्ची का अंतिम संस्कार कराया गया है।
बच्चों का रखें विशेष ख्याल
कोरोना के मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता प्रकट की है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों को सजग रहते हुए समय से दवा लेने की अपील की है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए। जिला स्वास्थ्य समिति ने किस उम्र के लोगों के लिए कौन सी दवा जरूरी है के बारे में भी जानकारी दी।