खंड शिक्षाधिकारी ने टीकाकरण के लिए किया जागरूक
खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा ने शनिवार को मैनपुरी विकास खंड के गांव विजयपुर, बिछिया, लहराएमनीपुर, रतिभानपुर, रंपुरा, मकरंदपुर का भ्रमण किया। यहां शिक्षक-शिक्षकाओं, शिक्षामित्र अनुदेशक और रसोइयों के साथ टीकाकरण न कराने वाले लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में वैक्सीन एक सुरक्षा कवच है। टीका रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर वायरस से लड़ने की क्षमता उत्पन्न करता है।
स्कूलों और कॉलेजों में हुआ टीकाकरण
नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मदन कुमार की देखरेख में टीकाकरण कराया गया। कुरावली रोड मैनपुरी स्थित आरसीएल वर्ल्ड स्कूल में निदेशक मनोज यादव की देखरेख में टीकाकरण हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य विश्वनाथन, राजेश यादव, अनुज यादव, सचिन यादव, अनिल कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं को सहयोग रहा। वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उमेश चंद्र यादव की देखरेख में छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।