भागे हुए साथियों के नाम सुनील दिवाकर और अनुज उर्फ अनूप हैं। बदमाशों से वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने नौ चोरी की बाइकें बरामद कीं। इसके अलावा चोरी के दो कैमरा, चार हार्ड डिस्क, एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है। भागे हुए साथियों की तलाश की जा रही है।
सब्जी और फल की ठेल लगाकर करते थे रेकी
एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि वाहन चोर दिल्ली, हरियाणा के अलावा अन्य कई जनपदों वाहन चोरी आदि की वारदात अंजाम देते थे। पूछताछ में बताया कि वह लोग शादी के लिए सामान खरीदने के बहाने दुकान में घुसकर सामान चुरा लिया करते हैं।
उन्हें बेचकर अपने शौक पूरे करते हैं। बदमाश फल व सब्जी की ठेल लगाकर रेकी करते थे। घरों को चिन्हित करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ विभिन्न जनपदों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी उनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।