फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़: बागड़िया गैंग का सरगना शकील साथी सहित गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

Tue, 17 Aug 2021 06:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

एसपी देहात श्रीचंद ने बताया कि मुठभेड़ में बावरिया एवं बागड़िया गैंग के सरगना शकील निवासी फारुख नगर जिला गाजियाबाद और राजू उर्फ मोहम्मद अली उर्फ आलम निवासी कटियार (बिहार) पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में सोमवार रात को थाना नौहझील पुलिस की यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे दो तमंचा, चार कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम पुलिस टीम के साथ एक करोड़ की लूट में वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस के अनुसार देर रात 12 बजे एक्सप्रेसवे की ओर गए, तभी माइल स्टोन-68 के निकट संदिग्ध अवस्था में नजर आ रहे बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख भागने लगे। 

पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि एक बदमाश बाइक लेकर भाग गया। घायल बदमाशों को उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है एक बदमाश
एसपी देहात श्रीचंद ने बताया कि मुठभेड़ में बागड़िया गैंग के सरगना शकील निवासी फारुख नगर जिला गाजियाबाद और राजू उर्फ मोहम्मद अली उर्फ आलम निवासी कटियार (बिहार) पकड़े गए हैं। ये दोनों नौहझील क्षेत्र में गैस एजेंसी के गोदाम से सिलिंडर चोरी के मामले में वांछित थे। 

दोनों बदमाशों पर मथुरा पुलिस की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में पता चला है कि इस गैंग की एक महिला सहित 10 लोगों ने कस्बा नौहझील क्षेत्र में घटित हुईं चोरी और लूट की तीन वारदात को अंजाम दिया था। 

पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर 138 सिलिंडर, 32000 रुपये नकद, 12 बोरी सरसों के अलावा वारदात में प्रयुक्त होने वाले मिनी ट्रक और हथियार बरामद हुए हैं। इसके अलावा इन पर हरियाणा राजस्थान, यूपी दिल्ली आदि प्रदेशों में भी मुकदमे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें