फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मिढ़ाकुर में ट्रक की टक्कर से प्रधान के देवर की मौत, एक अन्य सड़क हादसे में किसान की गई जान

Sun, 30 Jan 2022 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में किसान सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जयपुर हाईवे पर मिढ़ाकुर चौराहे पर शनिवार की रात ट्रक की टक्कर लगने से प्रधान वंदना सोलंकी के देवर लवकेश (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। शोक में रविवार को कस्बे की बाजार भी बंद रही। 

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लवकेश शनिवार की रात गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह पैदल घर आ रहा था। मिढ़ाकुर चौराहे पर पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से लवकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं प्रधान के देवर की मौत पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा मिढ़ाकुर के व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखा। एसओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की जान गई
मलपुरा क्षेत्र के सिरौली-रोहता मार्ग पर शनिवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान सुखवीर सिंह (40) की मौत हो गई। थाना मलपुरा के गांव सिरौली निवासी सुखवीर सिंह किसान थे। वह अपने परिवार के साथ थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में रहते थे। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुखवीर शनिवार की शाम गेहूं की फसल को देखने के लिए सिरौली गए थे। वहां से वह किसी काम से बमरौली अहीर चले गए थे। रात करीब 11 बजे सिरौली लौटते समय रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन अस्पताल भेजा।

 जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में किसान की मौत से पत्नी व बेटा-बेटी की रो रोकर हालत खराब है। एसओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया  कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें