फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: तीसरी लहर में नहीं होगी कमी, आगरा में दो लाख लीटर लिक्विड ऑक्सीजन के भंडारण की क्षमता विकसित

Wed, 19 May 2021 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीसरी लहर में आगरा में ऑक्सीजन संकट नहीं होगा। पिछले दिनों दिल्ली समेत कई राज्यों में एलएमओ की आपूर्ति के सापेक्ष भंडारण नहीं होने से ऑक्सीजन संकट गहराया था। ऐसे हालात आगरा में नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के टैंक में भरी गई ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट जैसे हालात फिर दोबारा उत्पन्न न हों इसके लिए आगरा में दो लाख लीटर मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन (एलएमओ) भंडारण की क्षमता विकसित की गई है। संभवत: प्रदेश में आगरा पहला जिला हैं जहां तीसरी लहर के लिए इतनी बड़ी मात्रा में एलएमओ का भंडारण किया जा सकेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा दौरे पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को लंबे समय तक ऑक्सीजन बैकअप तैयार करने और आकस्मिक स्थिति में भंडारण की व्यवस्था के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने टेढ़ी बगिया, जलेसर रोड स्थित आठ एलएमओ ऑक्सीजन प्लांट का अधिग्रहण किया है। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीसरी लहर में आगरा में ऑक्सीजन संकट नहीं होगा। पिछले दिनों दिल्ली समेत कई राज्यों में एलएमओ की आपूर्ति के सापेक्ष भंडारण नहीं होने से ऑक्सीजन संकट गहराया था। ऐसे हालात आगरा में नहीं बनेंगे। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 1.70 लाख एमएमओ भंडार करने की क्षमता वाले आठ प्लांट का अधिग्रहण किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे से बढ़कर 84 घंटे का बैकअप
मुख्यमंत्री ने आगरा में 24 घंटे के लिए ऑक्सीजन बैकअप बनाने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए थे। डीएम पीएन सिंह ने बताया कि मंगलवार तक जिले में 84 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप उपलब्ध है। सिकंदरा व टेढ़ी बगिया स्थित दो हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट से औसतन रोज 2300 से 2500 सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है।

एलएमओ की भंडारण क्षमता
- आठ अधिग्रहित प्लांट : 1.70 लाख लीटर
- 14 निजी अस्पतालों में : 20 हजार लीटर
- एसएन अस्पताल में : 10 हजार लीटर

इन प्लांट का किया अधिग्रहण
- श्रीराम एयर प्रोडक्ट, जलेसर रोड खंदौली : 20 हजार लीटर
- अग्रवाल आईएनसी, जलेसर रोड खंदौली : 20 हजार लीटर
- श्यामजी गैस, नंदलालपुर खंदौली : 20 हजार लीटर
- एडवांस गैसेस, शास्त्रीपुरम सिकंदरा : 20 हजार लीटर
- श्री राधा मनोहर गैसेस, खंदौली : 30 हजार लीटर
- बांके बिहारी एयर प्रोडक्ट, टेढ़ी बगिया : 20 हजार लीटर
- श्रीराधे गैसेस, जलेसर रोड, खंदौली : 20 हजार लीटर
- संभवी गैसेस, आंवलखेड़ा : 20 हजार लीटर
चिंताजनक: कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 21 से 40 साल के 10890 युवा, बच्चों में हुए संक्रमित

#LadengeCoronaSe: बहू-बेटे को गंवाने वाले माता-पिता ने की टीकाकरण की अपील, कोरोना से हुई थी दोनों की मृत्यु 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें