फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए दो किमी लंबी कतार, भीड़ और गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों का रहा बुरा हाल

Sun, 13 Aug 2023 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांके बिहारी मंदिर में अधिक मास की एकादशी व वीकेंड की वजह से दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। आलम ये था कि दर्शन के लिए दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद लोग मंदिर तक पहुंच सके। वहीं भीड़ और गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। 
 
विज्ञापन
वृंदावन की गलियों में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिक मास की एकादशी और वीकेंड होने के कारण भीड़ का दबाव ज्यादा रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग लगवाई गई, जिसके बादश्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। इससे यहां दोपहर तक दो से दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए लाइन में लगभग दो  से तीन घंटे तक लगना पड़ा तब जाकर दर्शन हुए। ऐसी गर्मी में बुजुर्ग और बच्चों को बुरा हाल था।
विज्ञापन

 

बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुबह छह बजे से लगी कतार

भक्त ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन की अभिलाषा लिए सुबह 6 बजे से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर लाइन में लग गए। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने में जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। श्रद्धालु राधे-राधे रटते और हाथ में प्रसाद लिए मंदिर खुलने का इंतजार कर रहे थे। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मंदिर में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें - अधिक मास की एकादशी: बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, तमाम इंतजाम फेल; पुलिसकर्मियों का छूटा पसीना
 

बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु

अधिक मास की एकादशी पर नगर की पंचकोसीय परिक्रमा करने के लिए दिल्ली एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहीं। 
 

बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पैर रखने तक की नहीं मिली जगह

देखते ही देखते मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। वहीं रास्तों पर भी पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। हालांकि मंदिर के अन्दर तैनात निजी गार्ड श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। भीड़ के दबाव और धक्क-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं को बमुश्किल दर्शन हो सके।
विज्ञापन

बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा नगर के निधिवन, ठा. राधावल्लभ मंदिर, ठा.राधादामोदर, ठा.राधारमण मंदिर, ठा. श्यामसुन्दर मंदिर, शाहजी मंदिर, रंगजी मंदिर आदि मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें