फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाः एसएन इमरजेंसी की ओपीडी में बने दो आइसोलेशन चैंबर, जल्द आएंगी जांच रिपोर्ट

Wed, 20 May 2020 12:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • रोजाना आते हैँ 400-500 मरीज 
  • सात दिन में तैयार होगा 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
एसएन के आइसोलेशन वार्ड में तैनात चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी की ओपीडी में दो आइसोलेशन चैंबर लगाए गए हैं। अब ओपीडी में आने वाले संदिग्ध और गंभीर मरीजों की वहीं पर सैंपलिंग हो जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त टीम लगाई जा रही है। 
विज्ञापन


इमरजेंसी की ओपीडी में जुकाम-खांसी, बुखार समेत सभी बीमारियों के मरीज देखे जा रहे हैं। रोजाना 400-500 मरीज आ रहे हैं। इनकी स्क्रीनिंग होने के बाद विभागों में भेजा जाता है। अब मरीज में कोरोना के गंभीर लक्षण दिखने पर मौके पर ही नमूने लिए जाएंगे। ऐसे ही किडनी, लिवर, ऑपरेशन समेत अन्य मर्ज के गंभीर मरीजों को भी यहीं से नमूने लेकर भर्ती कर लिया जाएगा। इससे मरीजों की जांच रिपोर्ट जल्द आएगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें: राहत: चार दिनों में बदल गई आगरा की कहानी, अब हर घंटे ठीक हो रहे दो कोरोना मरीज
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि ओपीडी में स्क्रीनिंग करने पर मरीज में कोरोना के लक्षण प्रतीत होते हैं तो उसका नमूना लेकर ही भर्ती कराया जाएगा। इससे मरीज के इलाज और भर्ती करने में सुविधा होगी, जल्द इलाज मिल सकेगा।  

 ये भी पढ़ें: आगराः कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए तीन बंदी पॉजिटिव, जिला जेल में हड़कम्प 
विज्ञापन

सप्ताहभर में तैयार हो जाएगा आइसोलेशन वार्ड
प्राचार्य डॉ. संजय काला और कोआर्डिनेटर डॉ. जितेंद्र यादव ने बाल रोग विभाग में बन रहे 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड का हाल देखा। यहां वेंटीलेटर युक्त आईसीयू, लेबर रूम, डायलिसिस कक्ष बनाया जा रहा है। यहां से बाल रोग विभाग लेडी लॉयल में शिफ्ट होना है। प्राचार्य ने बताया कि सप्ताह भर में वार्ड पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

मथुरा में छह लोग कोरोना पॉजिटिव, 57 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, अब तक छह की मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें