फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में टूटी दो मासूमों के जीवन की डोर: पहली बच्ची को 20 मिनट तो दूसरी को तीन घंटे बाद निकाला गया, मचा कोहराम

Thu, 07 Dec 2023 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरात देखने गईं दो बच्चियां नाले में डूब गईं। बच्चियों के गिरते ही लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन नाला इतना गहरा था कि वो उसमें काफी नीचे से समा गईं। 
 
विज्ञापन
नाले में गिरने से दो मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के जगनेर रोड स्थित धनौली में मुल्ला की प्याऊ स्थित नाले में बुधवार शाम को दो बच्चियां गिर गईं। दोनों अन्य बच्चों के साथ बरात देखने गईं थीं। पहली बच्ची को तो 20 मिनट में ही बाहर निकाल लिया  गया, लेकिन दूसरी बच्ची को निकालने में तीन घंटे लग गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब 5:30 बजे काले खान की छह वर्षीय पुत्री निशा और शरीफ खान की पांच वर्षीय अल्फिया बरात देखने के लिए घर से निकलीं थीं। वह सड़क पार जाने के लिए नाले के ऊपर से निकल रहीं थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिर पड़ीं। दोनों के साथ मौजूद बच्चे अरमान ने उनके घर जाकर हादसे की जानकारी दी।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने करीब 20 मिनट के प्रयास के बाद अल्फिया को निकाल लिया, लेकिन निशा का पता नहीं लगा तो पुलिस और दमकल को बुलाया गया। करीब तीन घंटे बाद दूसरी बच्ची निशा को भी निकाल लिया गया। दोनों को अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर एसडीएम सदर, विकास खंड अधिकारी सुष्मिता यादव, एसीपी राजीव सिरोही, थाना प्रभारी मलपुरा ईश्वर सिंह तोमर ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह समाजसेवी सावित्री चार सहित प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

30 फीट बह गई निशा
नाले की गहराई करीब 10 फीट है, बच्ची निशा करीब 30 फीट आगे बहकर चली गई थी जिसकी वजह से उसे निकालने में समय लगा। निशा की चार बहन और एक भाई है, जबकि अल्फिया की तीन बहन और दो भाई हैं। दोनों ही परिवार किराए के मकान में रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की वजह से कई बार हादसे हुए हैं। करीब एक साल पहले धनौली के नगला बुद्धा पर इसी नाले में एक मासूम की गिरकर मौत हुई थी जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले की टेपिंग की मांग को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें