फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से छात्र समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद के समीप शनिवार की शाम ट्रक की
विज्ञापन

टक्कर से बाइक सवार छात्र आशू (18) और प्रमोद (20) की मौत हो गई। हादसे में मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम भी लगा दिया था। करीब एक घंटे बाद क्षेत्राधिकारी ने समझाकर शांत कराया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार भी लग गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सैंया के सिकंदरपुर निवासी आशु बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। वह शनिवार की शाम आगरा से परीक्षा देकर गांव के ही प्रमोद के साथ बाइक से घर जा रहा था। गांव बाद के आगे ओवर ब्रिज पर जैसे ही इनकी बाइक पहुंची। ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन भी पहुंचे। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीणों ने हादसे पर आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। हादसे और जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अछनेरा राजीव सिरोही भी पहुंचे। उन्होंने परिजन और गांववालों को समझाकर शांत कराया। इसी दौरान बारिश होने के कारण भी जाम लगाए लोग भीगने से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच पुलिस ने घरवालों को समझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर चालक भाग निकला है। वाहन और चालक के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें