फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑयल कॉरपोरेशन ने पाइप लाइन बिछाकर नहीं की जमीन समतल, खेत में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद जमीन को समतल न करने के चलते किसान की दो हैक्टेयर आलू की फसल जलभराव से बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उसायनी निवासी रमन कुमार शर्मा ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया है कि उसका खेत कोटकी में बंबे के किनारे स्थित है। हाल ही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई थी। बंबा क्रॉस करने की जगह को सही तरह से बंद नहीं किया गया। 23 फरवरी को रात बंबे में पानी आ गया और पाइप लाइन की बगल से कटान हो गया जिससे उसकी दो हेक्टेयर आलू की फसल नष्ट हो गई। आलू की फसल में जलभराव होने से करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराते हुए कॉरपोरेशन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें