आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कांशीराम आवास में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में गुरुवार को जमकर मारपीट हो गई। पास ही दुर्गा पंडाल सजा था। झगड़ते हुए युवक दुर्गा पंडाल के पास भी पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
एक आरोपी पहले भी टेढ़ी बगिया पुलिस बूथ के अंदर घुसकर डीजल डालकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। इसमें भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। थाना पुलिस ने बताया कि विवाद इमरान, सलमा, सतेंद्र और हरीश कुमार, योगेश कुमार और शंकर हैं।
दोनों पक्षों में रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था। दो युवक धारदार हथियार लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों के हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। इमरान ने अपने शरीर में अपने हाथों से चाकू मारे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#agranews #upnews #kashiramhospital

">