फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने किया हमला, दरोगा घायल

Thu, 29 Sep 2022 12:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घटिया मामू भांजा मोहल्ले में आरोपियों ने दरोगा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गए। सिपाही पर भी हमले की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
मंटोला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र के घटिया मामू भांजा मोहल्ले में एक मुकदमे में बयान दर्ज करने और नोटिस तामील कराने गए दरोगा और सिपाही पर आरोपियों ने हमला कर दिया। दरोगा को धक्का देकर गिराया, जिससे वह घायल हो गए। सिपाही पर भी हमलावर हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता और उसके चार बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले घटिया मामू भांजा के हाजी शानू ने मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पड़ोसी सलीमुद्दीन उर्फ सलीम और उसके बेटों ने गालीगलौज की, जान से मारने की धमकी भी दी है। मुकदमे की विवेचना और नोटिस तामील कराने के लिए मंगलवार को मंटोला पर तैनात डिवीजन चौकी प्रभारी मनोज कुमार पाल और सिपाही शुभम गए थे। 

दरोगा को जमीन पर गिराया 

पुलिस ने उनके घर पहुंचकर आरोपियों से बयान देने और नोटिस तामील करने के लिए कहा। इस पर आरोपी सलीम और उसके बेटे पुलिस से अभद्रता करने लगे। एसआई मनोज कुमार पाल की वर्दी पकड़ ली। उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गए। सिपाही पर भी हमले की कोशिश की। 

इस मामले में थाना मंटोला पर सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी, बलवा और सेवन सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सलीमुद्दीन उर्फ सलीम, उसके बेटे नस्ताहीम, नाजिम, नासिर और नाहिद हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें