फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित दो बालिकाओं ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में डायरिया और पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों से डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल पहुंचीं दो बालिकाओं की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती पेटदर्द से पीड़ित मरीज ने बुधवार की रात और एक अन्य महिला ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 559 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया। इनमें डायरिया, पेटदर्द और बुखार के मरीजों की संख्या 200 से अधिक थी। शहर के मोहल्ला अग्रवाल निवासी सोनू की एक साल की पुत्री मीठी को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जनपद बदायूं के कछला निवासी मदनपाल की 12 साल की पुत्री अंजली को बुधवार की रात उल्टी दस्त की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने उसे डायरिया बताया। परिजन उसे लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, रास्ते में उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे मैनपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी 90 वर्षीय शांतिदेवी को सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन बुधवार की रात उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के काशीराम कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय हरीशंकर को पेटदर्द की दिक्कत होने पर बुधवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।
-----
डायरिया के कारण
- गर्म से ठंडे वातावरण में आना
- रोटा वायरस का इंफेक्शन
- दूषित पानी का प्रयोग करना
- बाहर का दूध, दूषित खाना
------
डायरिया से बचाव के उपाय
- तेज धूप में जाने से बचें
- बाहर की चीजों का सेवन कम करें
- दाल का पानी पिलाएं
- चावल का मांड सेवन कराएं
- दही केला सेवन कराएं
- हल्की चाय के साथ हल्का पाचन युक्त भोजन लें
- जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।
------
पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की पेटदर्द से पीड़ित होने पर मौत हुई है। तीन अन्य मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें