फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले गए 25 हजार रुपये कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहा निवासी युवक से ऑनलाइन 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। बृहस्पतिवार को साइबर सेल की टीम ने रुपये खाते में वापस कराए। शिकायत एसपी से की गई थी।
विज्ञापन

शुभम कुमार गुप्ता ने एसपी अशोक कुमार राय से की शिकायत में बताया कि एक फोन कॉल के जरिए उस से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने खाता संबंधी जानकारी लेने के बाद 25 हजार रुपये निकाल लिए। एसपी ने जांच साइबर सेल को सौंपी। प्रभारी विक्रम सिंह, एक्सपर्ट सरयू कुमार, महीपाल, विजय पाल, मनोज कुमार ने पता लगाया कि खाते से निकली गई नकदी से ऑनलाइन खरीदारी की है। टीम ने रुपये खाते में फ्रीज कर दिए। बृहस्पतिवार को टीम ने शुभम के खाते में रुपये वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें