फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: बाइक से जा रहे तीन दोस्तों को बुरी तरह रौंदा, दो की मौत...तीसरे की हालत गंभीर

Sat, 08 Feb 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
युवकों का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन दोस्तों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


धांधूपुरा के करवना निवासी अमन उर्फ अजय (20) और ललित (22) प्राइवेट नौकरी करते थे। अमन के पिता नेत्रपाल राजमिस्त्री हैं। परिजन ने बताया कि अमन बृहस्पतिवार शाम तकरीबन 7 बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। रास्ते में गांव के ललित और अजय मिल गए। तीनों बिजलीघर पहुंचे। देर रात तक घर वापस न आने पर 11:35 बजे अमन की बहन ने फोन किया। तब अमन ने उसे बताया कि वह आगरा किले के पास हैं, 15 मिनट में घर पहुंच जाएगा। 11:50 पर हादसे की खबर मिली। मौके पर पुलिस और परिजन पहुंचे।

 उन्होंने देखा कि अमन उर्फ अजय और उनके दोस्त ललित की मौत हो चुकी थी, अजय गंभीर घायल था। उसने बताया कि मैक्स गाड़ी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। ताजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें