फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवतियों सहित छह युवाओं ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन युवतियों सहित छह युवाओं ने जान देने की कोशिश की। पांच ने जहर खा लिया तो वहीं एक युवती ने फंदा लगा लिया। इनमें दो दोस्त भी शामिल हैं, जिन्होंने आपसी कहासुनी के बाद जहर का सेवन किया। सभी को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती रीता ने परिजन से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी दोस्त सौरभ और रविकांत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। नगरिया निवासी 30 वर्षीय आकांक्षा ने परिजन से नाराज होकर फंदा लगा लिया। वहीं पाल नगर किशनी निवासी 17 वर्षीय आकांक्षा ने परिजन की नाराजगी के बाद जहर खा लिया जबकि मदार दरवाजा निवासी 23 वर्षीय संगम ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक ने खाई चूहा मारने की दवा
कुरावली। कस्बा के रहने वाले एक युवक ने चूहा मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घिरोर मार्ग के पास निवास कर रहे अमित ने शुक्रवार की सुबह किसी कारण के चलते घर में रखी चूहा मारने वाली दवा खा ली। हालत बिगड़ने के बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन ने अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें