फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब हाल है: आगरा कैंट पर दो विदेशी पर्यटक पांच मिनट के लिए गए वॉशरूम, देने पड़े 224 रुपये

Thu, 01 Sep 2022 12:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एग्जिक्यूटिव लाउंज का वॉशरूम इस्तेमाल करना महंगा पड़ेगा। दो विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसा ही हुआ है। यह भुगतान उन्हें रिसीव करने आए गाइड ने किया। गाइड ने इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर अजब हाल है। यहां हर चीज की दर तय है, इसके बावजूद दिल्ली से आए दो ब्रिटिश पर्यटकों को पांच मिनट वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए 224 रुपये देने पड़े। हालांकि यह भुगतान उन्हें रिसीव करने आए गाइड ने किया। गाइड ने इसकी शिकायत भी की है।

विज्ञापन

  
आगरा कैंट स्टेशन पर बीते दिनों दो ब्रिटिश सैलानी दिल्ली से गतिमान एक्सप्रेस पर आए थे। यहां उन्हें रिसीव करने गाइड आईसी श्रीवास्तव कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद सैलानियों ने वॉशरूम जाने की इच्छा बताई। इस पर उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद एग्जिक्यूटिव लाउंज में भेज दिया। 

यह चार्ज लगाया

पांच मिनट बाद ही दोनों बाहर आए तो वॉशरूम इस्तेमाल करने का चार्ज 100 रुपये और 12 रुपये जीएसटी सहित 112 रुपये प्रति व्यक्ति बताया गया। पता चलने पर उन्होंने आपत्ति जताई। लेकिन कर्मचारी के न मानने पर खुद ही दोनों सैलानियों का भुगतान 224 रुपये किया।

Trending Videos
विज्ञापन

श्रीवास्तव का आरोप है कि रेलवे के इस तरह के नियमों से स्टेशन पर उतरने वाले सैलानियों के मन पर जिले की विपरीत छवि बनी। गाइड ने पर्यटन विभाग में इसकी शिकायत भी की है। 

इस संबंध में आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार का कहना है कि एग्जिक्यूटिव लाउंज में दो घंटे बिताने का चार्ज प्रति व्यक्ति 200 रुपये है। सैलानियों ने वहां कुछ देर समय बिताया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें