फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रतिष्ठानों ने 6.5 करोड़ किए सरेंडर

Fri, 15 Jan 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को जूता निर्यातक फर्म अमर शू एंड लेदर वियर पर और स्वर्ण आकृति ज्वेलर्स पर रेंज-1 के आयकर अधिकारियों ने सर्वे किया। देर रात 6.5 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी गई। अमर शू ने पांच करोड़ तो स्वर्ण आकृति ज्वेलर्स ने 1.5 करोड़ की अतिरिक्त आय का खुलासा किया।
विज्ञापन

प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त सुबीर चटर्जी के निर्देशन में सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार, अमित शुक्ला, राधारानी शर्मा की टीमों ने दो प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया। गुरुवार शाम को अरतौनी स्थित अमर शू एंड लेदर वियर में और विजय नगर स्थित दिनेश गुप्ता के स्वर्ण आकृति ज्वेलर्स पर सर्वे किया गया। सर्वे करने वाली टीम में आयकर अधिकारी विनोद वर्मा, विष्णु पांडे, अनिल पांडे तथा आयकर निरीक्षकों में अतुल चतुर्वेदी, सुनील सक्सेना, वरुण गोयल, अर्चना साहनी, अजीत मिश्रा और जीटी शर्मा मौजूद रहे।
डाक्टर और सराफा पर निशाना
रियल इस्टेट में मंदी के बाद आयकर अधिकारियाें ने चिकित्सकों और सराफा कारोबारियों पर शिकं जा कसा है। सूत्रों के मुताबिक बड़ी संख्या में चिकित्सक और सराफा कारोबारी टैक्स नहीं दे रहे, जबकि उनकी कमाई करोड़ों में है। हर दिन 4 से 5 लाख रुपये कमाने वाले चिकित्सक भी अपने रिटर्न में 5 से 7 लाख रुपये की आय ही दिखा रहे हैं। यही हाल सराफा व्यवसायियों का भी है। इसी लिए सराफा और चिकित्सकों पर इस पूरे महीने सर्वे की कार्रवाई होने के आसार हैं।
विज्ञापन

85 लाख रुपये की चांदी पकड़ी
आगरा। वाणिज्य कर विभाग की सचल इकाई पंचम ने गुजरात से लाई गई 85 लाख रुपये की चांदी पकड़ी। असिस्टेंट कमिश्नर राकेश शुक्ला ने चेकिंग कर टोयोटा इटियोस कार में 460 किग्रा सफेद धातु पकड़ी, जिसे टंच कराने पर 239 किग्रा चांदी मिली। पुष्पा इंटरप्राइजेज, प्रताप नगर की इस चांदी की कीमत मेकिंग चार्ज मिलाकर यह 85 लाख रुपये पाई गई। फार्म 38 के बिना ही यह गुजरात से लाई गई थी। इस पर 15 फीसदी टैक्स लगाकर 12.75 लाख रुपये वसूला गया। इस दौरान सीटीओ विनोद मित्रा भी मौजूद रहे।
पब्लिशर पर आयकर सर्वे
मथुरा। संयुक्त आयुक्त एके शर्मा के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीमों ने इंडस्ट्रियल एरिया में प्रज्ञा पब्लिकेशन, मित्तल पब्लिशिंग और मसानी लिंक रोड स्थित कीर्ति प्रिंटिंग पर सर्वे की कार्रवाई की। रिटर्न में बेहद कम आय दिखाने वाले इन पब्लिशरों के कागजातों और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क का ब्योरा चेक किया गया तो हकीकत सामने आ गई। रात तक पब्लिशिंग हाउस पर सर्वे जारी रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें