फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, महिला सहित दो की मौत

Thu, 05 Aug 2021 09:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

महिला अपने पूर्व किरायेदार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। बताया गया है कि इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक बृजलता सिंह और प्रदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। भगवान टाकीज फ्लाईओवर पर बाइक सवार महिला और उसके पूर्व किरायेदार की हादसे में मौत हो गई। हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि लोगों को कहना है कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


सिकंदरा के चर्च रोड निवासी महाराज सिंह अलीगढ़ की भूमि विकास बैंक में फील्ड ऑफिसर है। उनकी पत्नी बृजलता सिंह (40) बुधवार रात को साढ़े आठ बजे बाईंपुर निवासी प्रदीप कुमार (30) के साथ बाइक से वाटर वर्क्स स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रही थीं। 

भगवान टाकीज फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। हादसे के बाद जुटे लोग दोनों को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ है, यह अभी पता नहीं चल सका है। लोगों ने बताया कि महिला और युवक घायल अवस्था में  फ्लाईओवर पर पड़े थे। 
विज्ञापन


बृजलता के बेटे सुमित ने बताया कि कुछ लोगों ने हादसे की वजह अज्ञात वाहन की टक्कर होना बताया है। प्रदीप कुमार शादीशुदा थे। वह एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि बाइक फिसल जाने से हादसे की आशंका है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें