फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: मकान की कच्ची दीवार गिरने से मासूम भांजी सहित मामा की मौत, मां घायल

Thu, 27 Feb 2020 01:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरने से हुआ हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के गांव तिमनपुरा में बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मकान की दीवार गिरने से दो वर्षीय बच्ची और उसके मामा की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सैफई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला मिती निवासी सुनीता देवी अपनी दो वर्षीय बच्ची लाडो के साथ अपने मायके कुरावली थाना क्षेत्र के गांव तिमनपुरा आईं थीं। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग दीवार के पास बैठकर चाय पी रहे थे। 

इसी दौरान मकान की कच्ची दीवार गिर पड़ी। मलबे के नीचे सुनीता देवी, लाडो और सुनीता का 15 वर्षीय भाई नितिन कुमार दब गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सुनीता और नितिन को सैफई रेफर किया गया है। जहां नितिन ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें