फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: बुखार से मासूम समेत बुजुर्ग महिला की मौत, पिलखतरा में घर-घर में बिछीं चारपाई

Wed, 06 Oct 2021 08:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

जलेसर क्षेत्र के गांव पिलखतरा व पुन्हैरा में 250 से अधिक लोग बुखार से ग्रसित हैं। ग्रामीण झोलाछाप सहित जलेसर के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। दोनों गांव के कई मरीजों का इलाज आगरा में भी चल रहा है। पुन्हैरा में तो स्वास्थ्य टीम पहुंची, लेकिन पिलखतरा में टीम अब तक नहीं पहुंची है। झोलाछाप घर-घर जाकर बुखार के पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। 
विज्ञापन
एटा का मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मासूम बालक और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि 25 बुखार पीड़ित भर्ती किए गए। वहीं जलेसर के पिलखतरा में बुखार से हर घर में चारपाई बिछी हैं।

विज्ञापन

अवागढ़ ब्लॉक के गांव नगला खरी निवासी रामक्रेश के सवा महीने के पुत्र को मंगलवार सुबह बुखार आया। उसके नाना बच्चे को लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। हालत ठीक न होने पर वह बच्चे को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले आए। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं अलीगंज के मोहल्ला काजी निवासी सुशीला (60) को बुखार आया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आए। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज में दिनेश नगर निवासी रिया, ककरावली निवासी नसरीन, शांतिनगर निवासी प्रवीन, अंबारी निवासी नीरज, बागवाला निवासी मीना सहित 20 बुखार पीड़ितों को भर्ती किया गया है। 

पिलखतरा में फैला बुखार, घर-घर बिछीं चारपाई
अब जलेसर क्षेत्र के गांव पिलखतरा में बुखार फैल गया है। गांव में घर-घर चारपाई बिछ गईं है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां जांच के लिए नहीं पहुंची है। उधर, क्षेत्र के ही गांव पुन्हैरा की स्थिति भी ठीक नहीं है। 
विज्ञापन

जलेसर क्षेत्र के गांव पिलखतरा व पुन्हैरा में 250 से अधिक लोग बुखार से ग्रसित हैं। ग्रामीण झोलाछाप सहित जलेसर के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। दोनों गांव के कई मरीजों का इलाज आगरा में भी चल रहा है। पुन्हैरा में तो स्वास्थ्य टीम पहुंची, लेकिन पिलखतरा में टीम अब तक नहीं पहुंची है। झोलाछाप घर-घर जाकर बुखार के पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन

पिलखतरा में दो बच्चों की हो चुकी है मौत
पिलखतरा में दो दिन पहले बुखार से चार वर्षीय ललित पुत्र विपिन और प्रकाश पुत्र प्रशांत की मौत हो चुकी है। बच्चों की मौत से लोगों में दहशत का माहौल है। 
आगरा में इनका चल रहा उपचार
पिलखतरा के भूपेंद्र, सुदामादेवी, महावीर, ज्ञानप्रकाश, इंद्रवती, ललित, प्रशांत आदि मरीजों का इलाज आगरा में चल रहा है। जबकि पुन्हैरा के कन्हैया, रिंकू, सचिन, सचिन, जगमोहन, गोलू, पारुल का इलाज आगरा में चल रहा है। 

पुन्हैरा में दो दिन से लगातार टीम जा रही है। पिलखतरा में बुधवार को टीम भेजकर स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ 

एटा में बुखार का प्रकोप: जिले में सैकड़ों बीमार, ग्रामीणों ने पीएम-सीएम से लगाई गुहार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें