फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में डेंगू का प्रकोप: छात्र समेत दो की मौत, 27 नए मरीज मिले, 116 बुखार पीड़ितों के लिए सैंपल

Tue, 26 Oct 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जनपद में डेंगू और वायरल बुखार से मौत थम नहीं रही हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार गांवों में शिविर लगा रहा है। बावजूद इसके डेंगू से मरीजों की मौत हो रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को राया में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि सुरीर में एक किशोरी ने डेंगू से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। वहीं, जनपद में डेंगू के 27 नए मरीज मिले हैं। नए मरीज फरह, गोवर्धन, छाता, गोवर्धन और वृंदावन में मिले हैं। 116 बुखार पीड़ितों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 

विज्ञापन

राया के सादाबाद रोड निवासी हरेंद्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र नितिन सोफिया पब्लिक स्कूल में 11वीं क्लास का छात्र था। कुछ दिन पूर्व उसे डेंगू हो गया। परिजन अस्पताल ले गए। यहां निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। रविवार कि रात नितिन की मौत हो गई। इधर, सुरीर क्षेत्र में डेंगू व बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीमारी के चलते सोमवार को 13 वर्षीय किशोरी अन्नू की मौत हो गई। अन्नू पुत्री हरस्वरूप निवासी भिदौनी को शनिवार की शाम बुखार की शिकायत हुई। परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें