फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबहा में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को राजमार्ग पर पुलिस ने कोसी रजबहा में दो युवकों के उतराते शव बरामद किए हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कंट्रीइन के समीप कोसी रजबहा में शनिवार को दो शव उतराते हुए नजर आए। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों शव बाहर निकलवाए। दोनों युवकों की उम्र 30 से 40 के बीच होगी। दोनों शव क्षत-विक्षत अवस्था में हैं। जिससे उनकी शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है।
इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह ने बताया कि इनके साथ क्या घटना हुई। इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह सकते हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों युवक हरियाणा के हो सकते हैं। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से जानकारी हासिल कर रही है। बताते चलें कि एक माह में शव मिलने की यह 5वीं घटना है। पुलिस अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें