फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी की आवाजाही से संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1
विज्ञापन

आम आदमी की आवाजाही से संक्रमण का खतरा
- पुलिस मौके से रहती है नदारद, जरूरी सेवाएं सुनिश्चित नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां। हॉटस्पॉट में भी बिना रोकटोक के आ-जा रहे हैं। जिससे आम आदमी पर संक्रमण का खतरा बना हुआ है। गोपाल नगर, बृजवासी कॉलोनी में कोरोना के संक्रमित केस निकलने के बाद हॉटस्पॉट बनाया गया है। कोरोना संक्रमित के घर के आसपास 250 मीटर दायरे को सील किया गया है। मुख्य मार्ग पर पुलिस और प्रशासन ने बैरियर लगाया है। लेकिन मौके पर पुलिस भी नहीं थी। बैरियर के बगल की बल्ली को कुछ लोगों ने हटा दिया और उसके बाद से सभी छोटे वाहन गुजर रहे हैं। बाइक से आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने यहां जरूरी सेवाएं सुनिश्चित नहीं की हैं। इसलिए उन्हें बार-बार निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण
कोसीकलां। एसडीएम हनुमान प्रसाद ने शेरगढ़ तिराहे पर बने हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोग बगैर मतलब के घर से बाहर न निकलें। पुलिस को सख्ती से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कुछ विषेश लोगों के कहने पर मकान को मल्टी स्टोरी मानकर सील कर दिया गया है, जबकि मुख्य बाजार में होने के बाद बाजार की दुकानों को बंद नही कराया गया है। एसडीएम ने दुकानदारों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें