फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद-बीज के साथ जबरन अन्य सामान देने का विरोध

Wed, 05 Feb 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक एनके त्रिपाठी को ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बुधवार को उप कृषि निदेशक एनके त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। खाद-बीज के साथ जबरन अन्य सामान देने का विरोध किया।
विज्ञापन


मांग रखी कि सरकारी गोदामों में व्याप्त अनियमितताओं, सहकारी समितियों एवं निजी खाद-बीज, दवा विक्रेताओं द्वारा जबरदस्ती बेची जा रहीं अतिरिक्त सामग्री पर रोक लगाई जाए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीलेश दुबे ने कहा कि किसानों को खाद की बोरी के साथ बड़े पैमाने पर अनावश्यक सामान जबरदस्ती दिया जा रहा है। लगेज न लेने पर खाद की बोरी नहीं दी जाती है। इस व्यवस्था को तत्काल बंद कराया जाए।
जिला अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराते हुए सहकारी समितियों एवं निजी खाद बीज, दवा विक्रेताओं पर अंकुश लगाया जाए। सरकारी बीज गोदामों पर पॉश मशीन तो उपलब्ध हैं। मगर, किसानों को बिल नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही गोदामों पर स्टॉक अंकित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में बजरंगी मिश्रा, ब्रजेश यादव, मुकेश पांडेय, सर्वेश मिश्रा, किसान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चौहान, सावित्री राठौर, शीला देवी, प्रियंका, ज्योति कुमारी, एमपी सिंह, देव पाल सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें