सांस लेने की तकलीफ से गई दोनों संक्रमित बुजुर्गों की जान
एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले न्यू आगरा और शाहगंज क्षेत्र के बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ थी। दोनों गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। एसएन में ही उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था।
दोनों में कोरोना के लक्षण भी थे। शाहगंज के बुजुर्ग का पहले निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां वेंटिलेटर पर रखा गया। तीन दिन पहले ही कोरोना का नमूना लिया गया था। न्यू आगरा के बुजुर्ग को किडनी, लिवर और सांस की बीमारी थी। अनलॉक वन के तीन दिनों में आगरा में चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
हाथियों की यातनाओं का लंबा दौर यहां हुआ खत्म, नई आजाद जिंदगी बिता रहे 24 'ऐरावत'
विजय नगर कॉलोनी में चिकित्सक संक्रमित
नए मरीजों में से एक विजय नगर कॉलोनी की महिला चिकित्सक है। उनके पति में भी कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल लिया गया है। दोनों उपचार के लिए गुरुग्राम गए हैं। इनके अस्पताल में देहात से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी जानकारी कर रही है।