मोबाइल पर घंटों बात करने वाले पति की पत्नी ने जासूसी शुरू कर दी है। एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर पति के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने का आग्रह किया है। पत्नी को शक है कि पति के संबंध किसी युवती से हैं। मामले की जांच साइबर सेल को भेजी गई है।
मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र का है। महिला की शादी को आठ साल से अधिक हो चुके हैं। पति एक कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन में पति दो महीने से घर में था। पत्नी को पति की हरकतों पर पहले से शक था कि उनके किसी युवती से संबंध हैं। मगर, जब वह घर में रहा तो शक और बढ़ गया।
हाथियों की यातनाओं का लंबा दौर यहां हुआ खत्म, नई आजाद जिंदगी बिता रहे 24 'ऐरावत'
बार-बार फोन पर बात करना। उसके आने पर फोन काट देना। मोबाइल पर चैटिंग करना। मोबाइल पर बात करने के लिए अकेले में चला जाने का पत्नी विरोध करती। मगर, वह आफिस का काम करने की बात कहते हुए टाल देता।