फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार चुनाव मैदान में रह गए हैं। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। 30 दिसंबर को एसोसिएशन के सभागार में मतदान होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार दीक्षित का नामांकन निरस्त हो गया है। राकेश सिंह ने नामांकन वापस लिया है। अब दिनेश सिंह और सर्वेंद्र सिंह यादव के बीच चुनाव होगा। सचिव पद के लिए अशोक बाबू, योगेश चंद्र दुबे, सुल्तान सिंह ने नामांकन वापस लिए हैं। इसके बाद अरुण कुमार मिश्रा निर्विरोध चुने गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत यादव, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार कुलश्रेष्ठ, सहसचिव पुस्तकालय पर राकेश, सह सचिव प्रशासन पर सौरभ पांडेय निर्विरोध चुने गए हैं। सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के लिए रामपाल सिंह यादव, संजय कुमार कुलश्रेष्ठ, सुशील कुमार, प्रभाकर दुबे, बलवीर सिंह, संजीव कुमार, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के लिए सौरभ पांडेय, प्रबल प्रताप सिंह चुने गए हैं। 30 दिसंबर को मतदान पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें