फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत में पड़ गई दो मासूमों की जान: साइकिल चलाते समय नाले में गिरे दो बच्चे, लोग ने देखते तो हो जाता बड़ा हादसा

Tue, 16 May 2023 01:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस नाले के किनारे दीवार न होने से हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम ने साकेत काॅलोनी से मीना बाजार मैदान मोड़ तक दीवार नहीं बनाई।
विज्ञापन
बच्चों के रस्सी के सहारे नाले से निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार नाले में सोमवार की शाम साइकिल चलाते समय दो बच्चे गिर गए। क्षेत्रीय लोगों और दुकानदारों ने उन्हें बाहर निकाला। चंद मिनटों की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस नाले के किनारे दीवार न होने से हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम ने साकेत काॅलोनी से मीना बाजार मैदान मोड़ तक दीवार नहीं बनाई।
विज्ञापन


हादसा शाम 6.30 बजे का है। कोठी मीना बाजार की ओर साइकिल से जाते हुए दो बच्चे कार के तेज रफ्तार निकलने से संतुलन बिगड़ने से नाले में जा गिरे। बच्चों के चिल्लाने पर क्षेत्रीय दुकानदार और राहगीरों ने उन्हें रस्सियों के सहारे बाहर निकाला। दोनों बच्चे पास के ही रहने वाले थे। डूबने से पहले ही उन्हें निकाल लिया गया।

क्षेत्रीय निवासी और पूर्व पार्षद आशीष पाराशर ने कहा कि पूर्व में नाले का आरसीसी से निर्माण हुआ था, पर साकेत कॉलोनी चौराहे से मैदान के बीच के हिस्से में दीवार ऊंची नहीं है। हम लोग कई बार मांग उठा चुके हैं। निगम के इंजीनियरों ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें