फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में बड़ा हादसा: ढाय गिरने से दो बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम; तीसरे का चल रहा इलाज

Tue, 20 Jun 2023 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

तीनों बच्चे खनन वाली जगह पर खेल रहे थे, उसी समय मिट्टी की ढाय गिर गई, जिसमें वे दब गए। हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन
गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मिट्टी की ढाय में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामला जलेसर थाना क्षेत्र के गांव इसौली का है। बताया जा रहा है कि खनन स्थल पर मिट्टी की ढाय गिरने से तीन बच्चे मिट्टी में दब गए। जिसमें सो दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे बाकलपुर से यहां आए थे। घटना के बाद गांव में मची चीख़ पुकार मच गई। वहीं खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

बताया गया है कि मंगलवार की सुबह खेतों की तरफ तीनों बच्चे खनन वाली जगह पर खेल रहे थे। उसी समय अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई, जिसमें तीनों बच्चे दब गए। हादसे में 10 साल के लालाराम पुत्र विनोद पाल और 11 वर्षीय रुद्रप्रताप पुत्र दिनेश पाल की मौत हो गई। वहीं विकास पुत्र सुरेन्द्र पाल का जलेसर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें