फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: थाना में दो व्यापारियों की पिटाई कर शांतिभंग में कार्रवाई, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

Mon, 08 Nov 2021 09:22 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अरविंद का आरोप है कि वह एक पुलिस अधिकारी से चौकी प्रभारी की बात कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मोबाइल फर्श पर फेंककर तोड़ दिया। 
विज्ञापन
आगरा: पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कमला नगर निवासी रेस्टोरेंट संचालक अरविंद राना और डेयरी व्यवसायी राम निवास पाठक ने दिवाली की रात को थाना पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। उन्होंने बृज विहार चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। आरोप लगाया कि उन्हें थाने लाकर पीटा गया। इसके बाद हवालात में बंद कर दिया। शांति भंग की कार्रवाई कर दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जांच सीओ हरीपर्वत को सौंपी है।

विज्ञापन

अरविंद राना कमला नगर स्थित कर्मयोगी एन्क्लेव के रहने वाले हैं। सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर रेस्टोरेंट है। उन्होंने बताया कि सुभाष नगर निवासी राम निवास पाठक उनके दोस्त हैं। उनकी गांधी नगर में डेयरी है। दोनों रोजाना साथ ही घर आते हैं। दिवाली पर दोनों घर आ रहे थे। पहले राम निवास को स्कूटर से उतारा। इसके बाद वो अपने घर की तरफ चलने लगे।
आरोप है कि तभी चौकी प्रभारी ब्रज विहार अश्वनी कुमार तीन सिपाहियों के साथ बाइक पर आ गए। उन्होंने पहले तो डिकी की तलाशी ली। चेकिंग के बारे में पूछने पर अभद्रता कर दी। विरोध पर मारपीट करने लगे। इस पर पास ही खडे़ राम निवास आ गए। उन्होंने रोका तो उन्हें भी पीटा। उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे आए। मगर, उनके सामने भी पुलिसकर्मी पीटते रहे। बाद में कमला नगर थाने लाकर भी डंडे से पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांति भंग में कर दी कार्रवाई
अरविंद का आरोप है कि वह एक पुलिस अधिकारी से चौकी प्रभारी की बात कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मोबाइल फर्श पर फेंककर तोड़ दिया। हवालात में डाल दिया। रात तकरीबन तीन बजे पुलिसकर्मी दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां एक महिला चिकित्सक मौजूद थीं। पुलिसकर्मी उनसे बात करते रहे। इस दौरान वह दूर ही खड़े रहे। उन पर पुलिस ने शराब पीकर झगड़ा करने का आरोप लगाया, लेकिन मेडिकल में न चोट देखी गई और न ही शराब के लिए ब्रथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया। शुक्रवार को शांति भंग की कार्रवाई कर दी गई। दोनों के बीच आपस में झगड़ा दिखा दिया गया। उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने के बाद ही जमानत मिल सकी। व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों की शिकायत अधिकारियों से करना चाहा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र दिया।

शराब पीकर झगड़ने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि रामनिवास पाठक और अरविंद राना शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। रोकने पर दोनोें चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए थे। दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई। चोटें नहीं आई थी। अब दोनों चोट दिखा रहे हैं। इसकी उनसे शिकायत भी नहीं की गई।

सनसनीखेज हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गला घोंटकर हुई महिला और दो बच्चों की हत्या
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें