फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यात्रियों को प्रयागराज लेकर रवाना हुईं दो बसें

Fri, 07 Feb 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेवर बस स्टैंड से प्रयागराज कुंभ के लिए जाती बस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेवर। प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे के बाद अब सब कुछ सामान्य होता दिख रहा है। एक बार फिर से श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को बेवर डिपो की दो बसें यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।
महाकुंभ मेला में स्नान ध्यान को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह एक बार फिर से बढ़ता दिख रहा है। शुक्रवार को बेवर डिपो की दो बसें यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुईं हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रयागराज से डिपो की 40 से अधिक बसें वापस डिपो पर आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को यात्रियों की संख्या को देखते हुए दो बसों को कुंभ के लिए रवाना किया गयाा है। स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के लिए यात्रियों की मांग के हिसाब से बसों को भेजा जा रहा है। डिपो में अब पर्याप्त संख्या में बसें हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से अन्य मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। किसी भी मार्ग पर यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें