फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 30 दिन में 50 सड़क दुर्घटनाएं 31 लोगों ने गंवाई अपनी जान

Fri, 07 Feb 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। जिले की सड़कें हर रोज खून से लाल हो रही हैं। जनवरी माह के 30 दिन में 50 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में 31 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, 19 लोग घायल हुए।
डीएम ने इन हादसों को लेकर चिंता जाहिर की। इधर, विद्यालय संचालकों की भी लापरवाही उजागर हुई है। जिले में 50 स्कूल वाहन अनफिट होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला विद्यालय यान समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। इसमें लोक निर्माण, परिवहन, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास करें। गत वर्ष जनवरी के सापेक्ष जनवरी 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, जो निराशाजनक है। संबंधित अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि के कारणों का विश्लेषण कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

बढ़ाएं प्रवर्तन की कार्रवाई : डीएम ने ओवर स्पीड, बिना सीट-बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग किए बिना वाहन चलाने वालों के चालान काटने, जुर्माना वसूलने, मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त करने, अतिक्रमण हटवाने, अवैध परिवहन, खनन आदि के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें