आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर ग्राम पलिया के पास रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गांव पिन्नापुरा निवासी दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई आगरा मंडी में सब्जी बेचकर गांव लौट रहे थे।
हादसे की सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक, परिचालक भाग निकले। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिन्ना पुरा निवासी रामवीर के पुत्र नीरज (11) और उमाशंकर (25) रविवार को आगरा मंडी में सब्जी बेचकर बाइक से फतेहाबाद लौट रहे थे।