एटा जिले से मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस पिछले दिनों मूर्ति चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार ले गई थी। उसकी निशानदेही पर कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन मूर्तियां बरामद नहीं हो सकीं। दो दिन पहले एक और व्यक्ति को जबलपुर पुलिस ले गई है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
जबलपुर के थाना बेलखेड़ा के गांव सुनाचार नर्मदा नदी के तट पर बने प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर से 11 दिसंबर 2019 को मूर्ति चोरी हुई थीं। चोरी में स्थानीय लोगों का हाथ था, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया तो एटा के तस्करों के नाम भी सामने आए।
थाना कटंगी के एसआई राजकुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एटा में डेरा जमा लिया था और यहां से संतोष कुमार नाम के एक युवक को ले गई थी। आगरा, मैनपुरी, इटावा और अलीगढ़ में दविश दे चुकी है। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक चोरी गई शिव-पार्वती की मूर्तियां बरामद नहीं हो सकी है।