फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मकान की दीवार गिरी, दो सगे भाइयों की मौत, बहन घायल

Fri, 10 Apr 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले के गांव मड़ौरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मकान की दीवार ढह गई, जिससे मकान के अंदर सो रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन घायल हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। उसका चालक फरार है। उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

  
थाना बलदेव के गांव मड़ौरा निवासी पुरुषोत्तम मजदूरी करता है। उसके दो बेटे अर्जुन (12), करन (10) और बेटी नंदिनी (6) घर में जमीन पर सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन पांच बजे गांव का किसान तोताराम ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर खेत पर जा रहा था। 

ट्राली टकराने से गिरी दीवार

संकरी गली होने के कारण ट्रॉली का डाला खुल गया, जो पुरुषोत्तम के मकान की दीवार से टकरा गया। दीवार गिरने से घर में सो रहे तीनों भाई-बहन मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों भाई-बहन को निकाला गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। बहन की हालत खतरे से बाहर बताई। घटना की सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे पर पहुंचे पुलिस अफसर  

गांव मड़ौरा में दर्दनाक हादसे की सूचना पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीश्चंद और सीओ महावन विनय चौहान भी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

मौत से घर में कोहराम 

पांच भाई-बहन में अर्जुन तीसरे और करन चौथे नंबर का था। इन दोनों से बड़ी बहन कविता और प्रीति हैं, जबकि दोनों भाइयों से छोटी बहन नंदिनी है। सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। 

मां अनीता, पिता और तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनें कह रही हैं कि अब वो किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। पूरे गांव में दो भाइयों की मौत से मातम छा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें