फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: आगरा में संक्रमण से भाजपा नेता रमाशंकर गोयल का निधन

Sat, 24 Apr 2021 05:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमाशंकर गोयल का निधन हो गया। 
विज्ञापन
भाजपा नेता रमाशंकर गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवं छावनी के पूर्व सदस्य रमाशंकर गोयल उर्फ लल्ला बाबू का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे। उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व मंत्री की हुई थी मौत
इससे पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। दोपहर को उनका कबीर घाट, एत्माद्दौला में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री सुमन ने 13 अप्रैल को जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आगरा के अस्पतालों में इलाज कराया। 

आगरा से 15 को दिल्ली के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सुमन वर्ष 2007 में बसपा की सरकार में एत्मादपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और उद्यान मंत्री बनाए गए थे। उनकी पत्नी कलावती सुमन का भी इसी सप्ताह संक्रमण के कारण निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कुल पांच मरीजों की मौत
शहर में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा 217 पर पहुंच गया है। तीन दिन में दूसरी बार पांच मरीजों ने दम तोड़ा है। इससे पूर्व गुरुवार को इतने ही मरीजों की मौत हो गई थी।  

24 घंटे में 530 लोग संक्रमित भी मिले हैं। यह आंकड़ां बीते दो दिनों से थोड़ा कम हुआ है। इससे पूर्व शुक्रवार को 594 और गुरुवार को 546 नए मरीज मिले थे। जिले में अब तक 7.12 लाख लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें 16726 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 12373 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4136 सक्रिय मामले हैं। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें