फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: आमने-सामने से इतनी तेज टकराईं दो बाइक, उड़ गए परखच्चे...दंपती की मौत; तीन घायल

Mon, 07 Apr 2025 12:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में  घिरोर मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। आमने-सामने से दो बाइकों में इतनी तेज भिड़ंत हुई कि दंपती की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में घिरोर मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक दंपती की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंचाया। दंपती के शव को शवगृह में रखवाकर थाना सैफई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात


 
Trending Videos

यहां हुआ हादसा
जनपद फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव बजनी निवासी गजराज सिंह (65) रविवार को पत्नी गंगा देवी (60) के साथ करहल क्षेत्र में किसी काम से आए थे। देर शाम पति-पत्नि बाइक से वापस घर लौट रहे थे। घिरोर मार्ग पर नगला दानी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़ें -  UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा
 
विज्ञापन

ये हुए घायल
हादसे में गजराज सिंह, गंगा देवी और दूसरी बाइक पर सवार प्रियांशु दीक्षित, उनकी मां सीमा देवी निवासी रानीपुर करहल और आस्था निवासी दिनेश नगर जनपद एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया जहां चिकित्सक ने गजराज सिंह और उनकी पत्नी गंगा देवी को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -   Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें, काउंटर और फ्रिज के बीच फंसे थे तीन लोग...ऐसे बची जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें