फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शुक्रवार की रात ग्राम गढ़ी तुस्सी के समीप मैक्स की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पातीराम की बगीची स्थित पाक टोला पुलिया थाना ताजगंज निवासी अमर (27) और ग्राम नाला बसई, थाना राजाखेड़ा निवासी राजेंद्र (32) शुक्रवार की रात फतेहाबाद की तरफ से आ रहे थे। गढ़ी तुस्सी गांव के समीप सामने से आ रही मैक्स गाड़ी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
जबकि मैक्स चालक गाड़ी समेत भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष शमसाबाद राजकुमार गिरी ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें