21एमएनपी-25-कुरावली में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : MAINPURI
कुरावली। जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की दोपहर नगला जुला मोड़ के पास खड़े एक कैंटर में एक बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक साथी ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा निवासी 18 वर्षीय मोहित कुमार बृहस्पतिवार को गांव निवासी 19 वर्षीय गोविंद और रोहित के साथ एटा से वापस गांव लौट रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गांव नगला जुला मोड़ पर पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर वहां खड़े कैंटर में पीछे से जा टकराई। हादसे में मोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को मोर्चरी भिजवाया। जिला अस्पताल से गोविंद को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद गोविंद की भी मौत हो गई, तीसरे घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।