फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक की मौत, महिला घायल

Mon, 13 Jul 2020 03:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर एलाऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह धर्मांगदपुर (कुसमरा) निवासी 62 वर्षीय हेमचंद्र पांडेय अपनी पत्नी माधुरी देवी (58) को लेकर बाइक से मैनपुरी जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- कोरोना मरीजों से मनमाना बिल नहीं वसूल पाएंगे निजी अस्पताल, तय हुई रोजाना की फीस
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे दंपती अजीतगंज के पास राज कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे पंकज कुमार पुत्र टीकाराम निवासी नगला हरीराम थाना एलाऊ की बाइक से दंपती की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेमचंद्र पांडेय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी माधुरी और पंकज कुमार (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन

पंकज स्थानीय राज कोल्ड स्टोर में काम करता था, लिहाजा कोल्ड स्टोर कर्मचारी आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया।

वहीं महिला को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही हेमचंद्र और पंकज के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें