फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एटीएम में ‘स्कीमर’ से कई कार्ड की क्लोनिंग

Mon, 23 May 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
साइबर क्राइम
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र के एटीएम में मामला सामने आने के बाद बैंकों को एसपी क्राइम ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन


केस : 1
ट्रांस यमुना कालोनी निवासी कार चालक सूरज सिंह के खाते से 11 मई को चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। एटीएम उनके पास ही था। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में है। यह रकम आगरा, देहरादून के चकराता रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से निकाली गई।

केस : 2
कालिंदी विहार निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर शिवराम के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 12 से 16 मई तक कई बार में 2.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके लिए देहरादून, एत्माद्दौला के श्याम नगर, सुल्तानगंज पुलिया, एत्मादपुर और सेक्टर 16 स्थित एटीएम का इस्तेमाल किया गया है। एटीएम कार्ड उनके पास था।
विज्ञापन


केस : 3
खंदौली के गांव मुढ़ी स्थित आरबी डिग्री कालेज में बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा आंध्र प्रदेश निवासी ममता का 27 अप्रैल को ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में युवक ने कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसकेखाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

साइबर क्रिमिनल ने शहर के दो एटीएम में स्कीमर (एटीएम कार्ड का डाटा चोरी करने वाली मशीन) लगाकर कई कार्ड की क्लोनिंग कर ली। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दो मामले सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। साइबर सेल ने 15 दिन पहले जांच की तो मामला सही पाया। इसके बाद बैंकों को अलर्ट जारी किया गया है। एसपी क्राइम ने बैंक  प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने एटीएम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। पुलिस टीम जांच में भी लगी है।
दो मामलों के सामने आने के बाद साइबर सेल ने एत्माद्दौला क्षेत्र के एटीएम में जांच की। सूत्रों ने बताया कि एक्सिस बैंक और एसबीआई के एटीएम में साइबर क्रिमिनल ने गड़बड़ी की थी। अब इन बैंकों से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए जा रहे हैं, जिससे अपराधियों को पकड़ा जा सके। एटीएम कार्ड पीड़ितों के पास ही मिले। इससे पता चला कि कार्ड का क्लोन तैयार करके यह फ्रॉड किया गया है। अब आशंका है कि कई और कार्ड की क्लोनिंग की गई होगी।

क्या है स्कीमर
स्कीमर एटीएम कार्ड का डेटा चोरी करने वाली मशीन है। यह बिल्कुल उस स्लाट की तरह होती है, जहां पर एटीएम कार्ड डेटा जाता है। कार्ड डालने पर डेटा स्कीमर में लगी चिप में कापी हो जाता है। इसके अलावा एटीएम मशीन पर एक छोटा कैमरा भी लगाया जाता है। एटीएम कार्ड लगाने के बाद ग्राहक पासवर्ड के लिए कौन सा बटन दबा रहा है, इसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो जाती है। इसके बाद स्कीमर से कार्ड का क्लोन तैयार कर लिया जाता है। तब पासवर्ड डालकर रकम निकाल ली जाती है।
विज्ञापन


एटीएम में कार्ड बदलकर और स्कीमर आदि लगाकर फ्रॉड की जानकारी मिली थी। इस पर बैंक प्रबंधकों से एटीएम केबिन में कैमरा लगाने और गार्ड की तैनाती के लिए बोला गया है, जिससे धोखाधड़ी करने वालों के बारे में पहले से पता किया जा सके।
आनंद कुमार, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें