कासगंज/सिढ़पुरा। कच्ची शराब एवं शराब माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत कच्ची शराब बनाते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी मौके से भाग गए। मौके से पुलिस ने 90 लीटर कच्ची शराब एवं उपकरण बरामद कर लिए।
थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई क्षेत्र के ग्राम मगथरा और नरई में की गई। मगथरा के समीप जंगल में अवैध शराब बनाते लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नवाब और राजू निवासी मगथरा भाग गए। पुलिस ने मौके से 80 लीटर कच्ची शराब एवं उपकरण बरामद किए। शराब की भट्टी तोड़कर 1500 लीटर लहन नष्ट कराया।
वहीं मगथरा में स्कूल वाले तिराहे के पास से अवैध शराब बना रहे दिनेश निवासी जखिया कलान, शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। पुलिस भागे हुए आरोपियों को तलाश कर रही है।